HEADLINES


More

25 जनवरी को आयोजित होगा हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 4 जनवरी।

देश के संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से "हमारा संविधानहमारा स्वाभिमान" टैगलाइन के साथ जिला में 25 जनवरी को जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एडीसी साहिल गुप्ता ने दी। हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीसी गुप्ता ने बताया कि डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में संविधान के उद्देश्य को लेकर आमजन को जागरूक करने हेतु तैयार शेड्यूल के अनुरूप विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर-2024 से शुरू हुआ यह अभियान जो इस वर्ष भी संविधान दिवस तक जारी रहेगा।

एडीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि 24 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। साथ ही संविधान डॉक्यूमेंट्री भी विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थाओं ने दिखाने के निर्देश दिए गए  इसके अतिरिक्त ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने  बताया कि संविधान के अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराना और नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की श्रृंखला में 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिए संविधान स्वाभिमान यात्राएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर सीटीएम अंकित कुमारडिप्टी सीईओ परमेन्द्र सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


No comments :

Leave a Reply