//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 24 जनवरी। एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने आज 74 लाख रूपए की लागत से विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली पर्वतीय कालोनी सारन स्कूल रोड़ की 19 गलियों में इंटरलॉर्किंग टाईल सडक़ निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों से शुभारंभ करवाया।
इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विधायक सतीश फागना का माला पहनाकर व बुक्के देकर स्वागत भी किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री फागना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से एनआईटी क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य प्रारंभ हो चुका है। करोड़ों की लागत से 60 फुट रोड़ पर नालों के निर्माण कार्य का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया जा चुका है। जिस पर जोरों से निर्माण चल रहा है। वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में सीवर सफाई का टेंडर पास हो चुका है और बकेट मशीन व जेट मशीन द्वारा सफाई शुरू कर दी है। डबुआ कालोनी चौक का सौन्दर्यीकरण भी करवाया दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाईट भी ठीक हो रही है।
इसके अलावा नेतराम सरिया वाली सडक़ के सीवर की सफाई एक-दो दिनों में शुरू करवा दी जाएगी और टूटे हुए सीवर मैन होल चैम्बर को भी हाथ के हाथ बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करवाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार, भाजपा नेता नीरज भाटिया, ईश्वर नैन, रोशन सिंह रावत, मनोज बडग़ुर्जर, महेन्द्र कोहली, भाजपा नेता दिगपाल रावत, गोलू गुप्ता, आदित्य बिष्ट, अंगद चौरिसया, प्रदीप गौर, अभिषेक सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
No comments :