//# Adsense Code Here #//
दिल्ली / फरीदाबाद : वनवासी रक्षा परिवार का परिवार मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम ने जिस वनवासी समाज को संगठित कर आसुरी शक्तियों का संहार किया, समाज जीवन में मानव मूल्यों की स्थापना की, उनके जीवनादर्श से अनुप्राणित वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन अपने प्रतिभा विकास केन्द्रों
के माध्यम से वंचित, उपेक्षित वर्ग के बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देकर उनमें स्वावलंबन, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने तथा उनकी अंतर्निहित प्रतिभाओं के विकास में रत है।
भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित संस्कार परिवार स्नेह मिलन के केंद्रीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों के बच्चों द्वारा निर्मित ज्ञान-विज्ञान व कलात्मक रचनाओं की प्रदर्शनी एवं मनमोहक रंगमंचीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सह संयोजक श्री राम अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य मान सम्मान के साथ सुख, शान्ति का जीवन जीना चाहता है जो शिक्षा संस्कार के साथ स्वरोजगार से ही प्राप्त हो सकता है। तुलसीदास ने कहा है कि पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं। अभाव में जी रहे परिवारों को शिक्षा, संस्कार के साथ स्वाभिमान और स्वावलंबन की शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिभा विकास केन्द्र कर रहे हैं। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की गतिविधियों में शामिल दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,असम, राजस्थान प्रदेश।
बॉक्स
क्या है संस्कार रक्षा परिवार
संस्कारित परिवार ही पृथ्वी का स्वर्ग है। इसे प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले दैनिक कार्य के द्वारा परिवार को संस्कारित कर यह आनंद प्रत्येक मनुष्य प्राप्त कर सकता है। अपने परिवार में दैनिक अभ्यास हेतु कार्यक्रम के अनुसार गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का तीन-तीन बार उच्चारण, पुरुषार्थ जागरण मंत्र, क्षमा स्तुति मंत्र, नवग्रह मंत्र के साथ भारत वंदन मंत्र। प्राणायाम तथा योग का अभ्यास। मंगल गीत या भजन का गायन। घर में तुलसी गिलोय के पौधे का रोपण। इसके अतिरिक्त उपायुक्त स्थान देखकर नीम, पीपल, बरगद आदि वृक्षों का रोपण तथा पोषण। स्वदेशी भाषा, वेशभूषा एवं वस्तु का उपयोग। चीनी सामानों का पूर्ण बहिष्कार जैसी गतिविधियां संचालित करना शामिल है।
No comments :