HEADLINES


More

देश में दर्जनों स्थानों पर उल्लास के साथ मना मानव अधिकार दिवस - डॉ महेंद्र शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 12 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 

मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। वह कासगंज में मान

व अधिकार दिवस पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने बताया कि भारत में मानव अधिकार को मूल अधिकार मानने में अभी थोड़ा समय लग रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण लोगों में जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के बारे में पता होगा तभी वह अन्य लोगों के अधिकारों का भी हनन करने से खुद को रोक सकेगा। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार हमारे मूल अधिकार हैं जो हमारा संविधान भी हमें प्रदत्त करता है। 
डॉ महेंद्र शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है वह अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करता है। हमारा संविधान हमें कहता है कि किसी को छेड़ो मत और अपराधी को छोड़ो मत, यही सिद्धांत मानव अधिकार मिशन का भी है। 
उन्होंने बताया कि एक विशाल कार्यक्रम कासगंज में आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भागीदारी की और मानव अधिकार को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शपथ ली। यहां पर एक नई कमेटी का भी गठन किया गया। इसी के साथ देशभर की सभी ब्रांचेस पर मानव अधिकार दिवस पर विशेष कार्यक्रमों, सेमिनारों आदि का आयोजन किया गया। 
उन्होंने बताया कि मानव अधिकार मिशन द्वारा मानव अधिकार दिवस पर देश के 24 जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा 6 जिलों में स्वास्थ्य जांच शिविर, चार जिलों में कंबल वितरण, छह जिलों में सरकारी अस्पतालों एवं वृद्ध आश्रमों में खाद्य पदार्थ का वितरण हुआ। इसके अलावा भी अन्य अनेक स्थानों पर केक काटकर एक दूसरे को मानव अधिकार दिवस की बधाइयां दी गईं। 

No comments :

Leave a Reply