HEADLINES


More

घुसपैठिया कोई भी हो उसे निकला जाएगा - कृष्ण पाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को खदेड़ने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भारत देश कोई सराय नहीं जो कोई भी घुसपैठ कर जाएगा और यहां आकर बस जाएगा। कानून अपने हिसाब से काम करेगा। घुसपैठिया कोई भी हो उससे जाति और संप्रदाय का कोई लेना-देना नहीं, जो भारत का नागरिक नहीं उसको यह से निकला जाएगा।

दरअसल, आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद के सेक्टर 12 लघु सचिवालय सुशासन दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस सुशासन दिवस के मौके पर कई अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुशासन का मतलब है ट्रांसपेरेंसी।

जब तक जनता अपने मुंह से कहने वाले वाक्य में ही ट्रांसपेरेंसी से कम हो रहा है तब समझिए कि अपने जिले के अंदर सुशासन से कम हो रहा है। वही कृष्ण पाल गुर्जर ने यह भी कहा कि जहां पर प्रशासन की भागीदारी ज्यादा और सरकार की भागीदारी काम हो और जनता पूरी तरीके से संतुष्ट हो तब जानिए कि प्रदेश और जिले में सुशासन है।


No comments :

Leave a Reply