//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 8 दिसंबर: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह से चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंटवार्ता की और उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार कार्यभार संभालने पर बधाई दी।
कुलपति के साथ उनकी पत्नी श्रीमती जयमाला तोमर भी थीं।इस अवसर पर, कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें विश्वविद्यालय आगमन के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है और सरकार इस विश्वविद्यालय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कुलपति को विश्वविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
No comments :