हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों की दिल्ली कूच एक बार फिर विफल हो गई है। पुलिस से दो घंटे की झड़प के बाद किसानों के जत्थे को वापस बुला लिया गया है। शनिवार को किसानों ने आगे बढ़ने के लिए जाली उखाड़ने की कोशिश की। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझाया। लेकिन, किसान नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। जिससे 10 किसानों के घायल होने की खबर है। इससे पहले भी किसानों ने दो बार दिल्ली की तरफ आने का प्रयास किया था। लेकिन, पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया था। ऐसे में किसानों को दिल्ली आने का रास्ता नहीं मिल रहा है। किसान आंदोलन से जुड़े अपडेट के लिए हरिभूमि.कॉम पर जुड़े रहें।
खबरों की मानें, तो पुलिस के आंसू गैस के गोलों की वजह से 9 किसान घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।वहीं किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर रॉकेट लॉन्चर से बम और गोलियां बरसाई है और किसानों पर घग्गर नदी के गंदा पानी प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों को लेकर हरियाणा पुलिस का बयान सामने नहीं आया है
No comments :