HEADLINES


More

फरीदाबाद की धरा पर एक साथ 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने किया गीता के श्लोकों का उच्चारण

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 11 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 11 दिसंबर।

जिला स्तरीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत प्रातः कालीन सत्र में हवन के साथ हुई जिसके बाद जिला फरीदाबाद में गीता महोत्सव में श्रीमद्भागवत गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाजिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के 2000 से अधिक विद्यार्थियों के साथ साथ जिला के विभिन्न धार्मिक संस्थानों में श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया। श्रीमद्भागवत गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सीईओ सतबीर मान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की उनके साथ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार और ग्रेटर नगर निगम संयुक्त आयुक्त द्विजा भी मौजूद रही। श्रीमद्भागवत गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम के पश्चात् गीता महोत्सव में लगाई गई गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

सीईओ सतबीर मान ने कहा कि गीता का सार ही सत्य है। गीता अजरअमर और शाश्वत है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र की भूमि जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। भगवान श्री कृष्ण ने भागवत गीता का संदेश कुरुक्षेत्र की धरती पर ही दिया था। अर्जुन के  परिवार मोह में आकर शस्त्र न उठाने पर भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें गीता का संदेश दिया था। जीवन का सार ही भगवत गीता है। परमात्मा के अनंत रूप से गीता ग्रन्थ ही हमें रूबरू करवाती है। मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान गीता में ही समाहित है। यह हमें कर्म करने का संदेश देती है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत बनाने के पंचप्रण बताएं उनमें एक प्रण कर्म है। जीवन में अगर अपनी मंजिल को पाना है और अपना और अपने देश का विकास करना है तो हमें कर्म करना होगा और गीता में भी यही कहा है। गीता हमारे लिए अमूल्य रत्न है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गीता महोत्सव में बंधा समा :

गीता महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच से प्रतिभागियों  ने गीता जयंती पर आधारित म्हारी गीता जयंती फरीदाबाद मै आकै देखो जी’ के माध्यम से श्रोताओं और दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में समा बांध दिया। कलाकारों ने भजनों व गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से जहां दर्शकों एवं श्रोताओं का मनोरंजन कियावहीं उनमें श्रद्धा व भक्ति भाव बढ़ाने का काम किया। गीता महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने गीता पर आधारित अनेक मनमोहकरंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर महोत्सव को शोभायमान बना दिया। सांस्क़ृतिक कार्यक्रम में विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए बेटियों के सम्मान में अपने गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी। महोत्सव में प्रदीप जेलपुरिया व प्रवक्ता डॉ. सुप्रिया ढांडा ने मंच संचालन में सूत्रधार की भूमिका अदा की।।      

यह रहे मौजूद :


इस अवसर पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमारडीईओ अजीत सिंहरेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सरोत सहित विभिन्न इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशनधार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply