//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी। जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगा। प्रदेश में पड़ रही ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में सूखी ठंड रहेगी।
बारिश और पहाड़ की ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस सीजन में रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अभी तक 0.6 डिग्री तक पारा पहुंच चुका है।
No comments :