HEADLINES


More

कांग्रेस 10 साल में संगठन नहीं चुन पाई, नेता प्रतिपक्ष चुनना मुश्किल - विपुल गोयल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 December 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस द्वारा विपक्ष का नेता नहीं चुनने पर चुटकी देते हुए कहा कि वे तो पिछले 10 साल में अपना संगठन नहीं चुना पाई। जिला अध्यक्ष तक नहीं चुन पाई। भाजपा व कांग्रेस में दिन-रात का अंतर है। भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इसलिए उसमें नेता प्रतिपक्ष चुनना मुश्किल है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को रोहतक के नया बस स्टैंड के सामने सांझा बाजार का शुभारंभ किया। वहीं सिविल रोड स्थित भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के आरोग्य केंद्र का भूमि पूजन किया। साथ ही नगर निगम के निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल के आवास पर भी पहुंचे।


No comments :

Leave a Reply