HEADLINES


More

भूपेंद्र हुड्डा अपनी ससुराल में भी खो चुके विश्वास - विपुल गोयल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र


सिंह हुड्डा जब अपनी ससुराल खरखौदा में ही अपना विश्वास खो चुके हैं तो प्रदेश की क्या बात करें। सब समझ सकते हैं कि आगे क्या हाल होगा। जनता ने बता दिया है कि कोई किसी का गढ़ नहीं है। जनता ने भाजपा की नीतियों व नायब सैनी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ही छह में से पांच हलकों में भाजपा को विजयी बनाया है।

हरियाणा नायब सिंह सैनी की सरकार में नियुक्त किए गए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शनिवार को गांव रसोई में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विभाग सौंपने के सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का कार्य और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विभाग सभी एक समान है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से जिस विभाग में भी जिम्मेदारी साैंपी जाएगी, उसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 1 लाख 60 हजार नौकरी युवाओं को दी थी। अब फिर नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के दूसरे दिन ही 25 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया है।

No comments :

Leave a Reply