HEADLINES


More

भाजपा और कांग्रेस की निर्दलीयों पर नजर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 7 October 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी, ये मंगलवार को साफ हो जाएगा। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिली है। वहीं भाजपा एग्जिट पोल को गलत करार देते हुए पूर्ण बहुमत का दावा कर रही है। हालांकि उसने प्लान बी पर भी काम शुरू कर दिया है। इसके तहत मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों पर नजरें गड़ा ली हैं। 

भाजपा ऐसे निर्दलीयों से संपर्क भी साध रही है, जो जीतने की स्थिति में लग रहे हैं। वहीं इसकी भनक लगते ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी निर्दलीयों को साधना शुरू कर दिया है। दोनों दलों ने 8 अक्तूबर को परिणाम के बाद खासकर निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए नेताओं की ड्यूटी लगा दी है। खुफिया एजेंसियों ने सभी मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

निर्दलीय मजबूत प्रत्याशियों की बात करें तो इनमें सबसे पहला नाम भाजपा की बागी हिसार से सावित्री जिंदल का आ रहा है। उनको मनाने के लिए भाजपा ने उनके बेटे सांसद नवीन जिंदल को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद, गन्नौर से भाजपा के ही बागी देवेंद्र कादियान कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे सीएमओ के अधिकारियों को लगाया गया है। कादियान मनोहर लाल के करीबी भी बताए जाते हैं। इनके अलावा, भाजपा के ही बागी पूर्व मंत्री रानियां से निर्दलीय रणजीत चौटाला और गुरुग्राम से नवीन गोयल ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा है। इन दोनों के लिए भी भाजपा ने जिम्मेदारी तय कर दी


है। हालांकि, रणजीत चौटाला को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी करीबी माना जाता है, इसलिए कांग्रेस भी चौटाला के संपर्क में है। पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत और महम से बलराज कुंडू भी टक्कर बताई जा रही है।

कांग्रेस के बागियों की बात करें तो सबसे अधिक चर्चा अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा की हो रही है। सरवारा ने अनिल विज के सामने मजबूती से चुनाव लड़ा है और वो टक्कर देती नजर आ रही हैं। इनके बाद नाम आता है पानीपत से कांग्रेस की बागी रोहिता रेवड़ी का। बरोदा में कांग्रेस के बागी कपूर सिंह नरवाल इंदुराज नरवाल को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इनके बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र जून की बहादुगढ़ में निर्दलीय राजेश जून राह रोकते नजर आ रहे हैं। वहीं, कैथल जिले की सीट पूंडरी से सतबीर भाणा और कलायत से कांग्रेस की बागी अनिता ढुल, बल्लभगढ़ से शारदा राठौर और तिगांव से ललित नागर  का चुनाव भी अच्छा है।

No comments :

Leave a Reply