हरियाणा में 19 सीटें सियासी खेल कर सकती हैं। एक एग्जिट पोल एजेंसी के मुताबिक इस सीटों पर BJP और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। प्रदेश के कार्यवाहक CM नायब सैनी भी मान चुके हैं कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला था। उनका कहना है कि ये
सीटें हम जीत जाएंगे।
हरियाणा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। उससे पहले एग्जिट पोल्स जारी किए गए। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 सीटों पर सिमट सकती है।
प्रदेश में इस बार 67.90% फीसदी वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव से 0.02% कम है।
सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा की 19 सीटों पर पेंच फंसा है। इन सीटों पर जीत का मार्जिन काफी कम दिख रहा है। ऐसे में ये सीटें किसी भी पार्टी के खाते में जा सकती हैं।
सी वोटर के मुताबिक अगर ये सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हैं तो पार्टी 60 से ऊपर भी सीटें जीत सकती हैं। हालांकि अगर ये बीजेपी के खाते में गईं तब भी सत्ताधारी पार्टी उस स्थिति में नहीं होगी कि जीत की हैट्रिक लगा सके। क्योंकि इन 19 सीटों में 13 पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर है।
No comments :