//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में BJP की सरकार बनने के बाद शुक्रवार (25 अक्टूबर) को विधानसभा सत्र हुआ। जिसमें विधायकों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए। सर्वसम्मति से हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष और डॉ. कृष्ण मिड्ढा उपाध्यक्ष को चुना गया।
सत्र के शुरुआत से कांग्रेस और बीजेपी विधायकों में बहस होती
दिखी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अभिभाषण पढ़ा तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उस पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि यह तो सरकार का भाषण सदन में पढ़ दिया। मेरे पास बहुत है बोलने को, मगर मैं बोलूंगा नहीं।
इस पर विज ने कहा कि हुड्डा साहब जो आपके पास था हरियाणा की जनता ने उस पर काटा लगा दिया है। इस पर हुड्डा तैश में आ गए और स्पीकर को कहा कि ये भाषा गलत है। यह तरीका गलत है। मैं अपने विधायक सदन से बाहर ले जाता हूं। अनिज विज ने कहा कि जनता बड़ी होती है और उस फैसले को स्वीकार करना चाहिए।
No comments :