HEADLINES


More

कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर विपुल गोयल का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 19 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नायब सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर विधायक विपुल गोयल का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है फरीदाबाद 89 विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को नायब सैनी सरकार में दोबारा से मंत्री पद से नवाजा गया है। 2014 में चुनाव जीतने के बाद विपुल गोयल को मनोहर लाल खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी 2019 में टिक


ट कट गई थी। लेकिन 2024 में फिर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें भाजपा ने ओल्ड फरीदाबाद 89 विधानसभा से टिकट देकर मैदान में उतरा। जिसके बाद विपुल गोयल ने कांग्रेस के प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को लगभग 48000 वोट से पछाड़ कर जीत हासिल की। जिसके बाद चंडीगढ़ में हुई इस ताजपोशी के बाद आज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद पहुंचे, जहां पर बदरपुर बॉर्डर पर पहुंचते ही उनका फूल माला और ढोल नगाड़े से जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर उनके समर्थकों की हजारों की संख्या में भीड़ नजर आई, विपुल गोयल ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर फरीदाबाद की जनता का आभार जताया। विपुल गोयल ने कहा कि यह ताजपोशी उनकी नहीं बल्कि विधानसभा और फरीदाबाद की जनता की है। लोगों ने जो प्यार और दुलार दिया है वह उनके ऊपर एक कर्ज है, वह उसे कर्ज को अवश्य चुकाएंगे ।

No comments :

Leave a Reply