HEADLINES


More

सिलेंडर फटा, 2 घरों की छत-दीवार गिरी:मलबे में दबने से दादा-दादी, पोते और महिला की मौत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 18 October 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे एक मकान की छत और दूसरे की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से दंपती और उनके 12 साल के पोते की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनकी पड़ोसी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद 3 शव बाहर निकाले। मृतक बच्चे का आज जन्मदिन था। घर में खुशी की जगह मातम छा गया है।

मृतकों की पहचान सरजीत (52), उनकी पत्नी बबीता (48), पोता नकुल (12) और पड़ोसी लक्ष्मी (32) के रूप में हुई है।

हादसा भाकरी गांव में हुआ। यहां सरजीत की मकान के नीचे ही हार्डवेयर की दुकान थी। बीती रात सरजीत पत्नी बबीता और पोते के साथ घर में सो रहा था। इस बीच अचानक रसोई में रखा सिलेंडर फट गया।

इससे रसोई की दीवार और साथ लगते सरजीत के कमरे की छत गिर गई। मलबे में तीनों दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही लोग दौड़े। इस बीच पता लगा कि सरजीत के पड़ोसी के मकान की भी एक दीवार गिर गई है। इसके नीचे महिला दब गई है। उसे बाहर निकाल कर अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

लोगों ने बताया कि सरजीत के मकान के पीछे ही उसके बेटे बिट्टू का घर है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ। घर के साथ खड़ी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।


मृतक के भतीजे भोपाल ने बताया कि ये घटना करीब 2 बजे हुई। रात को बिजली नहीं थी। करीब 2 बजे ही बिजली आई थी। उन्होंने बताया कि हो सकता है रसोई में रखे सिलेंडर से गैस लीक हो रही हो। लाइट आने के बाद शॉट सर्किट हो सकता है। जिसके चलते सिलेंडर फट गया हो।

No comments :

Leave a Reply