HEADLINES


More

गुरुग्राम के 2 व्यापारी किडनैप, दिल्ली पुलिस के जवान ने रची साजिश; 5 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 24 October 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 व्यापारियों को किडनैप कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और रात को रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दिल्ली की अमर कॉलोनी से दोनों को सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस ने जवान और उसके 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार सुनील 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार पटेल नगर निवासी अमन और गणेश ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। गुरुग्राम पुलिस को बुधवार शाम को सू


चना मिली थी कि दोनों का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस की टीमें उनकी खोज में लगी। पूरी रात पुलिस की कार्रवाई चलती रही।

इस बीच पता चला कि दोनों को अमर कॉलोनी में रखा गया है। गुरुग्राम पुलिस ने वहां पर रेड की और दोनों को बरामद कर लिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि व्यापारियों के अपहरण की योजना सुनील कुमार ने रची। इसमें कुलदीप और 3 अन्य साथियों को अपने साथ लिया था। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

No comments :

Leave a Reply