HEADLINES


More

सीवर जाम, घरों में बेक मार रहा है सीवर का गन्दा पानी, निगम अधिकारी सुस्त

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 September 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के ब्राहमण वाड़ा में सीवर जाम होने से सीवर का गन्दा पानी घरों में बेक मार रहा है। जिससे लोगों घरों में लोगो का रहना मुहाल हो गया है। लेकिन बार बार शिकायत करने के बावजूद निगम अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिससे लोगो में निगम प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 

बल्लभगढ़ के ब्राहमण वाड़ा में वेद मास्टर स्कूल के पास सीवर काफी दिनों से जाम है।  जिसके चलते सीवर का गन्दा पानी बेक मारकर यहाँ के निवासियों के घरों में पहुंच रहा है। घरों सीवर का गन्दा पानी एकत्रित होने से लोग नारकीय जीवन तो व्यतीत कर ही रहे है, साथ ही इससे इस मौसम में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस समस्या के बारे में संबंधित निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत भी की गई है।  लेकिन वे समस्या के समाधान के प्रति उदासीन नजर आ रहे है। चुनावी माहौल में लोगो का समस्याओं से जूझना और निगम अधिकारियों का उदासीन रवैया, सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ जा सकता है। 



No comments :

Leave a Reply