HEADLINES


More

बड़खल में नाराज भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप की विजय को कर रहे है आसान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 24 September 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।  कहते है कि जब जहाज डूबता है तो चूहे सबसे पहले उसे छोड़ देते है। यही हाल कुछ भाजपा का भी फरीदाबाद में हो रहा है। राज्य में भाजपा सरकार न बनती देख एक एक करके भाजपा के नेता पार्टी छोड़ रहे है। टिकट वितरण के बाद से हुई भाजपा में टूट आज भी जारी है।  आज भाजपा नेता श्याम सुन्दर कपूर ने पार्टी की सदस्य्ता से त्याग पत्र देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद कृषणपाल गुर्जर के खासमखास धनेश अधलखा को टिकट देने पर टिकट के दावेदार पार्टी के अन्य नेता खफा हो गए।  वे या तो चुप होकर अपने घरों में बैठ गए या फिर पार्टी ही छोड़ दी। हालांकि सांसद कृषणपाल गुर्जर ने सभी नाराज नेताओ को एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास भी किया।  लेकिन वे इसमें अब तक सफल नजर नहीं आ रहे है। क्योंकि रूठे नेताओ को एक बार तो एकत्रित करके भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में खड़ा किया जा सकता है, लेकिन उन्हें बांधकर नहीं रखा जा सकता। वैसे भी स्थानीय भाजपा नेता कभी नहीं चाहेंगे कि बाहरी नेता उनके यहाँ आकर चुनाव लड़े।  बड़खल से भाजपा नेताओ की बेरुखी का सीधा लाभ कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप को मिलने की पूरी संभावना है। 




No comments :

Leave a Reply