HEADLINES


More

राहुल गांधी की हरियाणा चुनाव में भारत जोड़ो जैसी यात्रा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 29 September 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत राहुल गांधी अलग-अलग रैलियों की जगह एक रथ यात्रा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इस रथ यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। ये यात्रा 3 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

बताया जा रहा है ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। जिसकी वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। इस यात्रा का रूट तो अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में दिख रही है।

4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।


No comments :

Leave a Reply