HEADLINES


More

चुनाव के मध्य नजर फरीदाबाद पुलिस व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के द्वारा की गई गोष्टी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 10 September 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- बता दे कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधान सभा चुनाव होने है जिसके चलते पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल IPS  के मार्ग दर्शन में फरीदाबाद पुलिस व दिल्ली पुलिस के अधिकारियो के द्वारा चुनाव के मध्य नजर गोष्टी का आयोजन किया गया है। 



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 09 सितम्बर को सुरज कुण्ड के ताज होटल में फरीदाबाद व दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के द्वारा चुनाव के मध्यनजर एक समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया, इस दौरान अभिषेक जोरवाल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त NIT  कुलदीप सिंह तथा दिल्ली पुलिस की तरफ से पुलिस उपायुक्त साउथ ईस्ट व साउथ उपस्थित रहे। गोष्टी में पुलिस अधिकारियो ने कानून व्यवस्था व शराब तस्करी के मुददो पर चर्चा की इसके साथ ही अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर निगरानी रखने तथा चुनाव को प्रभावित करने के लिए नगदी का आवगमन बारे विशेष रुप से चर्चा की गई। गोष्टी के दौरान अपराधिक प्रवृति के शरारती तत्वों की जानकारी के संबंध में अवगत कराया गया और शांति पूर्ण तरीके से चुनाव का आयोजन कराने के लिए विभिन्न मुददों पर विचार विमर्श किया गया। 

अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा 29 सितम्बर से ही दिल्ली के साथ लगते सूटिंग रेंज सूरजकुण्ड दिल्ली बॉर्डर, मांगर भाटी मांईस, फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर, जैत पुर ईस्माईलपुर दिल्ली बॉर्डर एवं दुर्गा बिल्डर पर अंतर्राज्य नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। ये नाके तीन शिफ्टों में अर्ध सैनिक बलो के साथ 24*7 के लिए लगाए हुए है।

No comments :

Leave a Reply