HEADLINES


More

प्रचार के लिए भी भाजपा प्रत्याशी अधलखा को लेना पड़ रहा है किराये के कार्यकर्ताओं का सहारा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 19 September 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।  बड़खल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के स्थानीय भाजपा कार्यकर्त्ता तक नहीं मिल रहे है।  जिसके चलते दूसरे प्रदेश यानि झारखंड से किराये के कार्यकर्त्ता बुलाने पड़ रहे है। बड़खल क्षेत्र के एक नंबर इलाके में ऐसे ही कुछ किराये के कार्यकर्त्ता भाजपा प्रयाशी के समर्थन में प्रचार करते नजर आये। 

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा बाहरी उम्मीदवार धनेश अधलखा को चुनाव मैदान में उतारने से न तो स्थानीय भाजपा नेता खुश है और ना ही पंजाबी मतदाता। यही कारण है कि स्थानीय भाजपा नेता दिखावे के तौर पर तो पार्टी प्रत्याशी की मदद का भरोसा दिला रहे है।  लेकिन मन से भाजपा उम्मीदवार के साथ नहीं है।  इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी को अपने प्रचार को धार देने के लिए दूसरे प्रदेशो किराये के कार्यकर्ताओं का सहारा लेना पड़ रहा है। 






No comments :

Leave a Reply