HEADLINES


More

हरियाणा में BJP प्रत्याशी को किसानों ने बंधक बनाया, पुलिस ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 September 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के बाद किसानों ने भाजपा के नारायणगढ़ से उम्मीदवार पवन सैनी को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें वहां से लेकर गई।


बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी सैनी काफिले के साथ वोट मांगने फतेहगढ़ जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने चोरों तरफ से ट्रैक्टर लगा कर उन्हें घेर लिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह किसानों के बीच फंसे रहे। किसान उन्हें ट्रैक्टर चढ़ा कर कुचलने का डर दिखाते रहे। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। 

बाद में SP सुरेंद्र भौरिया भारी पुलिस बस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पवन सैनी को वहां से निकाला। बताया जा रहा है कि भाजपा कैंडिडेट पर किसानों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रविवार को अंबाला कैंट के भाजपा कैंडिडेट अनिल विज का गांव गरनाला में किसानों ने विरोध


किया। उन्हें सभा को जैसे-तैसे निपटाकर लौटना पड़ा। इसे लेकर अनिल विज ने चुनाव आयोग और DGP से शिकायत भी की है। विरोध कर रहे कुछ किसानों के नाम भी बताए हैं।

यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि किसानों ने रविवार शाम को नारायणगढ़ से भाजपा कैंडिडेट पवन सैनी के काफिले को घेर लिया। वह नारायणगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ में वोट मांगने के लिए जा रहे थे।

No comments :

Leave a Reply