HEADLINES


More

पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला को भी हर सहायता उपलब्ध कराएगा राज्य महिला आयोग आयोग: रेनू भाटिया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 9 August 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 09 अगस्त। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पिछले 2.5 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व वर्ष के क्रियाकलापों को आगे बढ़ाया और महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रखर रूप से उठाने का कार्य किया। इस कार्यकाल में आयोग के समक्ष लगभग 9,150 केस आए जिनमें से आयोग द्वारा 98 फीसदी केसों का निवारण कर दिया गया है।

राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने यह बात आज शुक्रवार को फरीदाबाद स्थित अरावली गोल्फ क्लब में राज्य महिला आयोग के 2.5 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित “काम की बात, पत्रकारों के साथ” कार्यक्रम में पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं को संबोधित किया।

आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि मैं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद करती हूँ कि उन्होंने मुझे राज्य महिला आयोग में बतौर चेयरपर्सन कार्य करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा पिछले 2.5 वर्षों में 500 से अधिक कार्यक्रम, कार्यशालाएं आयोजित की गयी जबकि अन्य किसी राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की तुलना में सबसे अधिक है। इसमें महिलाओं के विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करने, साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यक्रम, लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में आयोजित किए गये। साथ ही महिला शिकायतकर्ताओं की परिवेदनाओं का निवारण करने और व्यथित महिलाओं की सहायता करने के उद्देश्य से महिलाओं के विरूद्ध होने वाली अत्याचार की घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित मुद्दों को उठाया और इनके लिए निरंतर रूप से कार्य किया। आयोग ने सिविल एवं पुलिस प्रशासन सहित अन्य सहयोगियों के सहयोग से महिला सशक्तिकरण के लिए कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि आयोग को व्यथित महिलाओं से काफी बड़ी संख्या में शिकायत प्राप्त होती है। इन शिकायतों का संबंध, घर पर, कार्यस्थल पर उनके द्वारा अपने जीवन में दिन प्रतिदिन सामना करने वाली समस्याओं और अन्य जगहों पर जहां गरिमा के साथ जीवन यापन न करने के परिणामस्वरूप वे जिन समस्याओं का सामना करती हैं, से है। आयोग ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त-से-सख्त कदम उठाए तथा महिलाओं को इंसाफ दिलाया। महिला आयोग द्वारा उन महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए भी कई कार्य किए गये जिन्हें कोई अपनाने को तैयार नहीं है ताकि ऐसी महिलाओं को अपना जीवन जीने के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े। बतौर राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के रूप में मुझे सिडनी स्थित पार्लियामेंट को संबोधित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन होने के नाते या एक अन्य किसी भी भूमिका में रहते हुए भी महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए  निरंतर प्रयास करती रहूंगी। साथ ही मैं राज्य महिला आयोग के सभी सदस्य व अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बेहतर कार्य कर इन उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ।

No comments :

Leave a Reply