HEADLINES


More

फरीदाबाद में 11 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा महोत्सव : उपायुक्त विक्रम सिंह

Posted by : pramod goyal on : Friday, 9 August 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 09 अगस्त। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में आगामी 11 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, समाधान शिविर और इलेक्शन से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा बैठक की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरान्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग, 12 अगस्त को स्कूल शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग, 13 अगस्त को खेल एवं युवा मामले विभाग, 14 अगस्त को पुलिस विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला के अमृत सरोवरों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां तिरंगा फहराया जाएगा और पेड़ भी लगाए जायेंगे। वहीं पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश ऑनलाइन माध्यम से भी सुना जाएगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाकर राष्ट्रीयता की भावना को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिला वासियों को 11 से 15 अगस्त तक अपने घरों, संस्थानों आदि की छतों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित व जागरूक करें। आमजन में राष्ट्र प्रेम की चेतना जागृत करते हुए अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी जिलावासी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करना सुनिश्चित करें और आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। पेंडिंग रहे कार्यों का निपटान समयानुसार न करने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बड़खल अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे। 


No comments :

Leave a Reply