HEADLINES


More

हरियाणा में नौ आईएएस समेत 12 अधिकारियों के तबादले

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 1 August 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में नौ आईएएस समेत 12 अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। टीवीएसएन प्रसाद अब पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। 

प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल बुधवार को रिटायर हो गए थे। हरियाणा के 1986 बैच के आईएएस संजीव कौशल सीएम नायब सिंह सैनी के पद संभालते


ही 15 मार्च को छुट्टी पर चले गए थे। वह 30 जुलाई तक छुट्टी पर थे। 31 जुलाई को उन्हें सचिवालय आना था, मगर छुट्टी होने की वजह से आखिरी दिन वह दफ्तर नहीं पहुंच सके। उनके जाते ही प्रदेश सरकार ने कौशल के बाद सबसे सीनियर आईएएस टीवीएसएन प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया था।

कौशल के रिटायर होते ही प्रसाद पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त हो गए हैं। कौशल हरियाणा सरकार के कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। कौशल के बड़े भाई सर्वेश कौशल भी पंजाब के चीफ सेक्रेटरी रहे हैं। वह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के निवासी हैं।  

No comments :

Leave a Reply