HEADLINES


More

ताईक्वांडो तथा शूटिंग खेल में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर दिखाया दमखम : आशा रानी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 28 जुलाई। खेल विभाग हरियाणा द्वारा ताइक्वांडो तथा शूटिंग खेल में दिनांक 26 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक आयोजित कराये जा रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का समापन किया गया। समापन समारोह में जिला खेल कार्यकारी अधिकारी आशा रानी द्वारा प्रथमद्वितीय तथा तृतीय आने वाले जिलों को ट्रॉफी दी गई।

समापन समारोह के अवसर पर हॉकी प्रशिक्षिका निरेश यादवएथलेटिक्स प्रशिक्षक धर्मेंन्द्रउपाधीक्षक चेतन कुमार गांधीबास्केटबॉल प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंहतलवारबाजी प्रशिक्षक कपिलटेबल-टेनिस प्रशिक्षक मनोज सिंह यादवजूडो प्रशिक्षक हेमंततीरंदाजी प्रशिक्षक दीपकताइक्वांडो प्रशिक्षक पूजा चौधरीबॉक्सिंग प्रशिक्षक सुदीपरविअरुण जालेन्द्रअभिजीत सहित स्टेनो-टाइपिस्ट और अन्य स्टाफ भी शामिल था।

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के ताइक्वांडो का समापन इंडोर स्टेडियम में करवाया गयाजिसके परिणाम निम्न प्रकार से रहेंः-

लडको की ओवर आल ट्रोफी श्रेणी में फरीदाबाद प्रथम स्थान परसोनीपत द्वितीय स्थान पर तथा पंचकूला तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार लड़कियों की ओवर आल ट्रोफी श्रेणी मे पंचकूला स्थान परसोनीपत द्वितीय स्थान पर तथा गुरूग्राम तृतीय स्थान पर रहा।

विजेताओं के नाम :-

ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-74 किलोग्राम की प्रतियोगिता में लड़को में पंचकूला से उमंग ने स्वर्णसिरसा  से अरमान ने रजतकरनाल से चैतन्य ने कांस्य तथा अंबाला से जितेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-80 किलोग्राम की प्रतियोगिता में लड़को में फरीदाबाद से आकाश सुनार ने स्वर्णपंचकूला से दीपांशु ने रजतभिवानी से युवराज ने कांस्य और रोहतक से संदीप पांचाल कांस्य पदक हासिल किया। ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-87 किलोग्राम की प्रतियोगिता में लड़को में सोनीपत से सुमित ने स्वर्णअंबाला से निखिल कुंडू ने रजतरोहतक से देववर्त ने कांस्य और झज्जर से कमल ने  कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-87+ किग्रा की प्रतियोगिता में लड़को में सोनीपत से राहुल ने स्वर्णपलवल से हर्ष बंसल ने रजतरोहतक से मंजीत ने कांस्य और करनाल से हरमीत सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। वही ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-53 किग्रा की प्रतियोगिता में लड़कियों में गुरुग्राम से अनीशा ने स्वर्णपलवल से हर्षिता ने रजतरोहतक से तानिया ने कांस्य और सोनीपत से मानशी ने  कांस्य पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-57 किग्रा की प्रतियोगिता में लड़कियों में सोनीपत से तनिस्का ने स्वर्णपंचकुला से जानवी ने रजतपानीपत से एंजल ने कांस्य और फरीदाबाद  से जयोति ने  कांस्य जीता। इसी तरह ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-67 किग्रा की प्रतियोगिता में लड़कियों में अंबाला से मनत ने स्वर्णसोनीपत से लकी ने रजतरोहतक से निशा रावत ने कांस्य और हिसार से पायल ने कांस्य पदक हासिल किया और ताइक्वांडो खेलक्योरुगीअंडर-73 किग्रा की प्रतियोगिता में लड़कियों में हिसार से निशा ने स्वर्णफतेहाबाद से पूजा ने रजतसोनीपत से हिमांशी ने कांस्य और फरीदाबाद से वान्या दलाल ने कांस्य प्राप्त कर जीत हासिल की।


No comments :

Leave a Reply