HEADLINES


More

बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 07 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत विकासोन्मुखी शासन ने पूरे देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया है। हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज गांव अनखीर में इंटरलॉकिंग टाइल लगने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं से करवाया। उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख रुपये की लागत से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बड़खल विधान सभा क्षेत्र में लोगों को बिजली, पेयजल सप्लाई से जुड़ी लाइनों और सिवरेज व्यव्स्था तथा पार्को के सौन्दर्य करण सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा वचनबद्ध है और इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जो हमेशा जारी रहेगी। विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का धन्यवाद किया और कहाकि बड़खल विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जायेगी। जितने भी विकास कार्य बड़खल विधान सभा क्षेत्र में चल रहे है उनको अतिशीघ्र पूरा करवाया जाएगा।

इस अवसर सत्येन्द्र पांडे, कपिल शर्मा , भजन लाल, अवनीश द्विवेदी, हरीश गोला, चमन गर्ग, विपिन तंवर ,रविंद्र बिधूड़ी, संजय बिधूड़ी, कृष्ण तंवर, शीश पाल तंवर, बक्शी पंडित, राजन पंडित, धनीराम, बाबूलाल, दिव्या गर्ग। सिंह राज नेता, महेंद्र तंवर, बिशम्बर तंवर, करतार तंवर, मोमी तंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


No comments :

Leave a Reply