HEADLINES


More

विश्व प्रकृति संरक्षण एवं बाघ दिवस पर पौधरोपण

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 30 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने विश्व प्राकृतिक संरक्षण और बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति और टाइगर को बचाने का आह्वान करते हुए पौधरोपण किया। विद्यालय की जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविं


द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति संरक्षण में मुख्य भूमिका है, जल, वायु, मिट्टी, ऊर्जा, वनस्पति, खनिज, जीव, जंतुओं आदि को संरक्षित करके पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता में संतुलन बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मनुष्य और प्रकृति के बीच की कड़ी को तोड़ा  नहीं जाना चाहिए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस इस बात के लिए जागरूक करता है कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्थिर और स्वस्थ मानव समाज की नींव है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य उन जानवरों और पेड़ों का संरक्षण करना है जो पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण से धीरे धीरे विलुप्त हो रहे हैं। इसी प्रकार विश्व बाघ दिवस भी इस वन्य जीव को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है कि किस प्रकार प्रोजेक्ट टाइगर एवम अन्य अभ्यारणों का संरक्षण किया गया है जिस से प्राकृतिक वातावरण में बाघों की संख्या को बढ़ाया जा सके।  जूनियर रेडक्रॉस व ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य  मनचन्दा ने कहा कि हमें आत्म विवेचना करनी है कि हम सभी किस प्रकार प्रकृति का दोहन कर रहे हैं। यह गहन चिंतन और मनन का विषय है कि हम प्रकृति के संरक्षण के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण हम ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ता तापमान आदि के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। दूषित पर्यावरण के लिए हम सभी उत्तरदायी हैं। समय आ गया है की हम मिलकर प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कर वन क्षेत्र बढ़ाएं जिस से बाघों को सुरक्षित आवास मिले, जैव विविधता में वृद्धि हो तथा बाघों को स्वच्छंद परिस्थितियों में विचरण करते हुए अपनी संख्या बढ़ाने के लिए अनुकूलता रहे। प्राध्यापिका भावना गुप्ता,  प्राध्यापक संदीप और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा एवं जूनियर रेडक्रॉस सदस्य छात्राओं ने विश्व प्रकृति संरक्षण एवम बाघ दिवस पर पौधरोपण करते हुए   स्वयं जागरूक हो कर अन्य छात्राओं को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

No comments :

Leave a Reply