HEADLINES


More

सिंचाई विभाग के हरीश नागपाल 41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 30 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 30 जुलाई सिंचाई विभाग के कर्मठ और प्रगतिशील विचारों के धनी श्री हरीश नागपाल आज 41 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। उनके सम्मान में यमुना जल सेवाएं परिमंडल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें यमुना जल सेवाएं परिमंडल के अधीक्षक अभियंता श्री राजीव बत्रा ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके


साथ-साथ कार्यकारी अभियंता राकेश भड़ाना भी इस मौके पर मौजूद रहे। यूनियन के पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने इनके बारे में बताया कि श्री हरीश नागपाल ने कठिन परिस्थितियों में विभाग में काम किया। हरियाणा गवर्नमेंट वर्कर्स यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ के आंदोलन के दौरान इन्हें कई बार प्रताड़ित करके स्थानांतरित कर दिया गया था। इन्हें जींद जिले  की सफीदों तहसील की अंटा  हैड पर नहर में  पानी की  गेज को चेक-इन करने की जिम्मेदारी दे  दी गई। यह पॉइंट काफी महत्वपूर्ण था। यहां से काम छोड़कर जाना बड़ा मुश्किल था। अधिकारियों ने इनको हिसार में भी काम करने के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि श्री हरीश नागपाल को यमुना रिवर के किनारे पर स्टैड लगाने का काफी अनुभव था। इनको विभाग में रजवाहों ,नहरों, और छोटी माइनरों के संचालन का बहुत ज्ञान था। इन्होंने हिंडन नदी से गेज लाने का काम भी किया। सबसे अधिक कार्य इन्होंने छायसां डिस्ट्रीब्यूटर पर किया था। इस नहर की टेल फीड नह होती  थी। उनकी टीम ने रात दिन मेहनत करके नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया था। इनकी विदाई समारोह के मौके पर सिंचाई परिमंडल फरीदाबाद की अधीक्षक संजू, उप अधीक्षक रेखा, विभागीय लिपिक संगठन के प्रधान एवं उप अधीक्षक श्री नरेंद्र नागर, एकाउंट्स क्लर्क देवेंद्र कुमार, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य कमेटी के नेता हितेश शर्मा, जिला प्रधान जगदीश चंद्र, बी एंड आर के प्रधान कपी, जिला सचिव राजकुमार, मोहनलाल शर्मा, राकेश कुमार, सिंचाई ब्रांच फरीदाबाद के प्रधान देवी सिंह, जितेंद्र भडाना, दीपक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विशन कुमार, सिंचाई ब्रांच के सचिव मोहन, पूर्व अध्यक्ष नेमचंद चौहान, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की। सभी ने उनको ईमानदार और संघर्षशील कर्मचारी नेता बताया। आज ही मैकेनिकल डिवीजन से एकाउंट्स क्लर्क श्री नरसिंह भी सेवानिवृत हो गए। उनके सम्मान में भी विभाग के कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भी सभी सिंचाई भाग के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply