HEADLINES


More

हुडा कर्मचारी यूनियन आम सभा में सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित मांगो को पुरजोर तारीखे से उठाया गया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 3 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद -  हुडा कर्मचारी यूनियन रजिo 1266 सम्बंधित हरियाणा कर्मचारी संयुक्त मंच हरियाणा की आम सभा का आयोजन सेक्टर 12 हुडा कार्यालय परिसर में अमरजीत कटारिया सर्कल प्रधान फरीदाबाद की अध्यक्षता में हुआ जिसका संचालन


राजेश ठाकुर ने किया। जिसमे सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित मांगो को पुरजोर तारीखे से उठाया गया। व सफाई कर्मचारी ब्रांच का आगामी  तीन साल के चुनाव भी कराया गया। चुनाव में प्रधान मनोज  तिगांव व सचिव जिलेसिंह चाँदहट को सब समिति से चुना गया वरिष्ठ उप प्रधान संजू, अध्यक्ष बलराम, कैशियर अजय, महिला उपप्रधान कुसुम, महिला उपप्रधान सोनू ,को प्रधान चुना गया पद वह गोपनीयता की शपथ श्री अशोक मलिक प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की माननीय मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी शहरी सफाई कर्मचारी के मासिक वेतन 1000 व 2000 की बढ़ोतरी की घोषणा की जो कि ऊंट के मुंह में जीरा है कार्य सैकड़ो सफाई कर्मचारी जो 14 से 15 वर्षों से कार्यरत है 4 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है उनके वेतन में भी वृद्धि की जाए  अन्यथा यूनियन आंदोलन में धरना प्रदर्शन  की घोषणा भी करेगी। हुडा विभाग में मिले भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि हुडा नियम व्यवस्था को ताक पर रखकर की गई प्रमोशन को रद्द करे ताकि कर्मचारी नारे बाजी करने की बजाय विभागीय काम करे। अन्य के आलावा, हवा सिंह वरिष्ठ उप प्रधान सर्कल कमेटी, संजय, मनोज पलवल, धर्मेंद्र, अनिल, कमल कृष्ण, सतीश कुमार, मुकेश, ब्रिजू, बिजेंद्र, सोनू, अजय, मीटिंग में सफाई कर्मचारी महिला प्रधान कुसुम व सोनू ने भी सभी को सम्बोधित किया  सर्कल सचिव राजेश ठाकुर ने अपने प्रमोशन की खुशी में सभी कर्मचारियों को मिठाई समोसा व ठंडा पिलाया।

No comments :

Leave a Reply