HEADLINES


More

कार्यकर्ताओं की ताकत से नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : बडौली

Posted by : pramod goyal on : Monday, 29 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 28 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि कार्यकर्ता की ताकत और जनता के समर्थन से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता को भाजपा में विश्वास है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। ये बातें पंडित मोहन लाल बड़ौली ने फरीदाबाद में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही। यहां


श्री बड़ौली ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस झूठ और छलकपट की राजनीति कर रही हैलेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस की कुटिलता को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहन लाल बड़ौली का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबादमोदी जिंदाबादनायब सैनी जिंदाबादमोहन लाल बड़ौली जिंदाबाद तथा जय श्रीराम के खूब नारे लगाए। फरीदाबाद में हुए अभिनंदन से गदगद श्री बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओंनेताओं का आभार जताया और कहा कि हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के समर्थन से हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बडौली  ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबोंदलितोंशोषितों के लिए काम किए हैं। आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। श्री बडौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को उंचा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर गरीबों को बीमारी में होने वाली खर्च की चिंता से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछड़ों और गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में युवा योग्यता के आधार पर नौकरियां लग रहे हैं।

श्री बडौली ने कहा कि भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2014 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। श्री बड़ौली विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से फरीदाबाद की छह की छह विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे।

फरीदाबाद के  सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जरकैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,  शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा विधायक नरेंद्र गुप्ताराजेश नागरनयनपाल रावतजिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरामुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़,  वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरीमहापौर सुमन बालापूर्व विधायक टेकचंद शर्माचन्द्र भाटियाप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंहचेयरमैन हुकमचंद भाटींजिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ामनोज वशिष्ठपूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मावरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमरधनेश अधलखा पूर्व विधायक जनप्रतिनिधि पार्षदजिला प्रदेश मंडल के पदाधिकारीमोर्चा के पदाधिकारीबूथ व पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्तासामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों व गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बैंड बाजोंढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया और फ़रीदाबाद  की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर श्री बडौली का सम्मान किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कार्अयकर्पताओं को संबोधित किया 

 

No comments :

Leave a Reply