//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय केबिनेट मंत्री मनोहर लाल के खास पूर्व
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया है। शनिवार को अपने कार्यालय में ग्रोवर बोले, मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि मैं पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीछे-पीदे जाऊं और प्रदेश की जनता को बताऊंगा कि 10 साल के राज में हुड्डा ने कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर मंगलसेन उनको 1987 में राजनीति में लेकर आए थे। इसके बाद दो बार पार्षद बने। साथ ही पार्टी ने पांच बार रोहतक से विधानसभा चुनाव लड़वाया। 2014 में जीतकर प्रदेश में सहकारिता मंत्री बने। अब वे संगठन के लिए काम करना चाहते हैं। वे या उनके परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसके लिए काम करेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देना चाहते हैं कि वे किसी भी विषय पर आकर उनसे कहीं भी बहस कर लें। सच तो यह है कि प्रदेश की जनता तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी और नायब सैनी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे
No comments :