HEADLINES


More

हरियाणा में 6 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

Posted by : pramod goyal on : Friday 5 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC ने राज्य में पुलिस कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती निकाली है। बेरोजगार युवाओं के राहत भरी खबर है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका भी है, तो देर किस बात की। चलिए आवेदन करने के सभी


प्रोसेस को समझते हैं...

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 6 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करने का बड़ा फैसला किया है। 8 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। 5 हजार पुरुष कांस्टेबल और 1 हजार महिला कांस्टेबल के लिए भर्ती की जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक भर्ती अभियान उन योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करता है जो ग्रुप-सी की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के तहत अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन विशेष रूप से एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए जमा कर सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply