HEADLINES


More

300 इको वेन चालको को सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरुक

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 18 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- बता दे कि पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश व पुलिस उपयुक्त यातायात उषा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा 15 जुलाई से एक सप्ताह के लिए यातायात जागरूक अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा खेल परिसर सेक्टर-12 में इको वेन चालको को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस टीम द्वारा खेल परिसर सेक्टर-12 में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक जागरुकता प्रोग्राम कर इको वेन चालको को यातायात नियमों की जानकारी दी है। जागरुकता प्रोग्राम के अंतर्गत वाहन चालकों को अपने वाहनों पर यूनिक आईडी प्लेट लगवाने के साथ साथ क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाने व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की जानकारी देकर जागरुक किया है। यातायात पुलिस टीम द्वारा चालको को अपने वाहनों की मानक जांच आर.टी.ओ कार्यालय से करवाने बारे बतलाया गया है। 

No comments :

Leave a Reply