HEADLINES


More

कांग्रेस विधायक दल की बैठक, Governor से मिलकर विधानसभा भंग कराने पर चर्चा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक(Party meeting) बुलाई है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी और साथ ही अल्पमत में चल रही भाजपा सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। बैठक में चर्चा की जाएगी कि किस तरह से राज्यपाल(Governor) से मिलकर विधानसभा भंग करने की मांग की जाए।

बता दें कि अगर राज्यपाल से मिलने का


समय नहीं मिलता है तो कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर आंदोलन कर सकती है। यह बैठक सोमवार को दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में होगी और इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान भी शामिल होंगे। हालांकि, दिल्ली में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के कारण कांग्रेस सांसदों के शामिल होने की संभावना कम है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के करनाल विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद भी भाजपा के पास बहुमत नहीं है, ऐसा कांग्रेस का दावा है। भाजपा के सहयोगी हलोपा के गोपाल कांडा और निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत के समर्थन के बाद भी भाजपा बहुमत से 1 नंबर दूर है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार अल्पमत में है, इसलिए विधानसभा को भंग कर दिया जाना चाहिए। अगर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) एकजुट हो जाते हैं तो सैनी सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

No comments :

Leave a Reply