HEADLINES


More

गुरुग्राम में दो महिलाओं ने एक दूसरे से शादी की

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 25 June 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में दो महिलाओं ने एक दूसरे से शादी की, जिसके बाद दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सामने भी आए। दोनों शादी के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। गुरुग्राम में रहने वाली अंजू शर्मा टीवी सीरियलों में काम करती हैं और उन्होंने फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता टप्पू से शादी की। इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति हैं तो कविता पत्नी।

अंजू


का कहना है कि उनका नाम तो अंजू है, लेकिन उनकी बीवी प्यार से अज्जू और शोना बोलती हैं। वह दोनों चार सालों से एक दूसरे के साथ हैं और उनकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई है। दोनों के परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। उनकी शादी में 80 लोग शामिल हुए थे। अंजू ने बताया कि हर लड़की और लड़के का सपना होता है कि उनका वंश बढ़े, लेकिन कई बार ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं कि उन्हें बच्चे नहीं होते। आज के समय में विज्ञान बहुत आगे पहुंच गया है और हम दोनों ने सोचा है कि हम अनाथ आश्रम से बच्चे को गोद लेंगे।

अंजू आगे बताती हैं कि उन्होंने हॉल वाले, डीजे वाले को पहले ही बता दिया था कि 2 लड़कियों की शादी है ताकि बाद में कोई परेशानी खड़ी न हो जाए। इसके बाद भी सुबह पंडित ने फोन कर कहा कि मैं नहीं आ पाऊंगा, मेरे साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है। यह सुनकर सभी परेशान हो गए। इसके बाद उनकी एक दोस्त ने जानकर पंडित को फोन किया और उनकी शादी में एक नहीं 2 पंडित को बुलाया गया।

No comments :

Leave a Reply