HEADLINES


More

पिछले चुनाव में एग्जिट पोल से उलट आए थे हरियाणा के नतीजे

Posted by : pramod goyal on : Sunday 2 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पिछले लोकसभा चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल के अनुमान को हरियाणा के नतीजों ने पलटकर रख दिया था। एग्जिट पोल मोदी लहर को आंक नहीं पाए थे। 2019 के चुनाव में एग्जिट पोल ने भाजपा को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान जताया था जबकि कांग्रेस के खाते में दो से चार सीटे बताई जा रही थी। मगर जब नतीजे आए तो सबके सब चौक गए।

भाजपा ने दस की दस सीट पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई। किसी को भी अनुमान नहीं था कि भाजपा दस की दस सीट जीत पाएगी। यह पहली बार था जब भाजपा ने हरियाणा की दसों सीट पर कमल खिलाया था। हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया और सभी सीटें भाजपा की झोली में डाल दी।



2014 के चुनाव में आए एग्जिट पोल कुछ हद तक सही बैठे थे। उस दौरान मोदी की प्रचंड लहर थी। एग्जिट पोल ने भाजपा-हजकां गठबंधन को सात से नौ सीटों का अनुमान जताया था, जबकि कांग्रेस को 0 से दो सीट मिलने की उम्मीद जताई थी। जब नतीजे आए तो भाजपा को सात सीटें मिली, जबकि कांग्रेस को एक सीट। वहीं, इनेलो के खाते में भी दो सीटे आई थी।

एग्जिट पोल ने इनेलो को एक सीट का अनुमान जताया था। इस हिसाब से एक बार एग्जिट पोल के अनुमान कुछ हद तक सही पाए गए जबकि दूसरी बार अनुमान गलत साबित हुए थे। हालांकि इस बार के एग्जिट पोल ने भाजपा को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को दो से चार सीटे मिलने की उम्मीद जताई गई है।

No comments :

Leave a Reply