HEADLINES


More

जिला कुमार, जिला केसरी कुश्तियां हुई सम्पन्न: जिला खेल अधिकारी

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 27 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 27 जून। जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र गुलिया ने बताया कि सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला कुमार, केसरी व जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई हैं। दो दिवसीय जिला कुमार, केसरी व जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में बढ़चढ़ भाग लिया।

ये रहे जिला केसरी और जिला कुमार के फाइनल रिजल्ट:-

जिला खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फाईनल रिजल्ट जिला केसरी पुरुष फ्री स्टाइल में प्रथम हिमांशु भड़ाना, द्वितीय शिवम् रहे। जिला कुमार के पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल में प्रथम नीरज, द्वितीय जय सैनी, जिला केसरी पुरुष ग्रीको रोमन में प्रथम नवीन रावत, द्वितीय अनुज, जिला कुमार पुरुष ग्रीको रोमन में प्रथम हेमंत, द्वितीय स्थान पर युवराज रहा। वहीं जिला केसरी महिला फ्री स्टाइल में प्रथम आकांक्षा चपराणा, द्वितीय कुमकुम ढंगेश ने प्राप्त किया। जिला कुमारी महिला फ्री स्टाइल में प्रथम एकता लांबा, द्वितीय अर्चना रही।

जिला खेल अधिक देवेन्द्र गुलिया ने आगे बताया कि फाइनल रिजल्ट  अंडर 17 ग्रीको रोमन में  45 किलोग्राम भार में प्रथम सौरभ, 48 किलोग्राम भार में  प्रथम सौमदत्त, 51किलोग्राम भार में  प्रथम निखिल  द्वितीय योगेश, 55 किलोग्राम भार में प्रथम दीपक, द्वितीय रॉकी, 60 किलोग्राम भार में प्रथम पुनीत, द्वितीय विशाल, 65 किलोग्राम भार में प्रथम दक्ष, द्वितीय तनिश, 71 किलोग्राम भार में  प्रथम रोहित, द्वितीय रणबीर, 80 किलोग्राम भार में प्रथम कार्तिक, द्वितीय कार्तिक, 92 किलोग्राम भार में लक्ष्य,110 किलोग्राम भार में प्रथम अक्षय, द्वितीय ओम यादव रहे। वहीं  फाइनल रिजल्ट अण्डर 17 लड़के फ्री स्टाइल में 45 किलोग्राम भार में प्रथम विवेक, द्वितीय मयंक, तृतीय हितेश, 48 किलोग्राम भार में प्रथम नीरज, द्वितीय वेद प्रकाश, तृतीय प्रिंस, 51 किलोग्राम भार में प्रथम जीतेन, द्वितीय वीरेन, तृतीय निखिल, 55 किलोग्राम भार में प्रथम पवन, द्वितीय वैभव, तृतीय नैतिक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम कर्त्तव्य,  द्वितीय कुणाल, तृतीय नितिन, 65 किलोग्राम भार में प्रथम कृत, 71 किलोग्राम भार में प्रथम कृतार्थ , द्वितीय अनिल, तृतीय दीपक, 80 किलोग्राम भार में प्रथम हर्ष, द्वितीय सुशांत, 92 किलोग्राम भार में प्रथम निशांत,110 किलोग्राम भार में प्रथम लक्ष्य राणा रहे। इसी कड़ी में फाइनल रिजल्ट अण्डर -17 लड़किया फ्री स्टाइल में  36 से 40 किलोग्राम भार में प्रथम संजना, 43 किलोग्राम में प्रथम कनिका, द्वितीय कृतिका, 49 किलोग्राम भार में प्रथम प्रिया, द्वितीय सलोनी, तृतीय राधिका, 53  किलोग्राम भार में प्रथम नैना, द्वितीय प्राची, तृतीय हिना, 57 किलोग्राम में प्रथम निशा भारद्वाज, द्वितीय उर्वशी, 61 किलोग्राम में प्रथम अर्चना, 65 किलोग्राम में एकता लांबा, 73 किलोग्राम में महक चौधरी रहे।

फाईनल रिजल्ट सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम में प्रथम आकाश, 61 किलोग्राम में प्रथम अभिषेक भाटी, 65 किलोग्राम में साहिल त्रिपाठी, 70 किलोग्राम में प्रथम मोंटी नागर, द्वितीय बबलू, तृतीय कुशलदीप, 74 किलोग्राम में प्रथम विशाल, 79 किलोग्राम में मनीष चंदीला, 86 किलोग्राम में गौरव, 92 किलोग्राम में नविन रावत, 97 किलोग्राम में प्रथम हिमांशी भड़ाना, द्वितीय गौरव, 125 किलोग्राम में प्रथम हंस रहे। फाईनल रिजल्ट सीनियर महिला फ्री स्टाइल में 50 किलोग्राम नैंसी, 53 किलोग्राम साक्षी, 62 किलोग्राम में कुमकुम धंगेश, 76 किलोग्राम में प्रथम आकांक्षा चपराना रही। इसी प्रकार  फाईनल रिजल्ट सीनियर पुरुष ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम में प्रथम महेश, 60  किलोग्राम में प्रथम भूपेंद्र यादव, 63 किलोग्राम में प्रथम कुणाल, 67 किलोग्राम में प्रथम जयप्रकाश, 72 किलोग्राम में प्रथम साहिल, 77 किलोग्राम में प्रथम मोहित, 82  किलोग्राम में प्रथम तुषार, 87 किलोग्राम में कर्ण, 97 किलोग्राम में प्रथम गौरव रहे। 

फाईनल रिजल्ट लड़के अंडर 21 में 60 किलोग्राम में प्रथम निशांत, 63 किलोग्राम में रोहन, 67 किलोग्राम में प्रथम युवराज, 72 किलोग्राम में प्रथम देव नागर, 77 किलोग्राम में शुशांत वशिष्ठ, 82 किलोग्राम में प्रथम राहुल, 87 किलोग्राम में प्रथम अनुज रहे।   

फाईनल रिजल्ट लड़कियों अंडर 21 में 59 किलोग्राम में प्रथम प्राची, 68 किलोग्राम में प्रथम स्नेहा दहिया रही।

फाईनल रिजल्ट लड़के अंडर 21 फ्री स्टाइल में 57 किलोग्राम में प्रथम रुपेश, 61  किलोग्राम में प्रथम पुष्प, द्वितीय आकाश, 65 किलोग्राम में प्रथम हेमंत, द्वितीय वंश नागर, 70 किलोग्राम में प्रथम नीरज, द्वितीय शुभम, 74 किलोग्राम में प्रथम जय सैनी, द्वितीय जितेंद्र, 79 किलोग्राम में प्रथम सत्यांश त्रिपाठी, 86 किलोग्राम में प्रथम दीपक, 92 किलोग्राम में प्रथम शिवम्, 97 किलोग्राम में प्रथम ऋषभ, 125 किलोग्राम में प्रथम दीपक दलाल रहे।


No comments :

Leave a Reply