HEADLINES


More

सीए की बेटी से 7.59 करोड़ की ठगी मामले में स्वदेश वर्मा उर्फ गागा गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 30 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। सीए की बेटी के साथ सात करोड़ 59 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आगरा शहर का चर्चित अवैध वायदा एक्सचेंज (डिब्बा) कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा को गिरफ्तार कर लिया है।

पता चला है कि पुलिस आरोपित को नेपाल से पकड़कर लाई है। अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर ले लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस टीम उसे आगरा भी गई थी। कई स्थानों पर ले जाकर इस मामले से जुड़े सबूत एकत्रित किए गए हैं। इस मामले में शामिल उसके साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। 

पुलिस जांच में सामने आ चुका है कि साइबर ठगी के गिरोह के तार चीन, दुबई और नेपाल से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार ऑनलाइन अवैध ट्रेडिंग के तार आगरा के खंदारी में एमीनेंट अपार्टमेंट के रहने वाले डिब्बा कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा से जुड़े होने के सुराग मिले थे। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद आरोपित गागा को आगरा से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने आरोपित गागा के साथ शनिवार को आगरा में कुछ जगह छानबीन की है। यहां पता चला है कि गागा का काम कुछ युवक संभालते हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। गागा की गिरफ्तारी की खबर के बाद आगरा पुलिस भी सक्रिय हो गई है। गागा और उससे जुड़े लोगों की कुंडली बनाई जा रही है।


No comments :

Leave a Reply