//# Adsense Code Here #//
भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा के लिए राहत की खबर है। इस बार मानसून जून के आखिरी सप्ताह में हरियाणा पहुंच सकता है। इससे पहले 22 से 24 जून तक प्री मानसून की बौछार भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून निर्धारित तारीख से चार दिन पहले ही गुजरात पहुंच गया है। ऐसे में अनुमान है कि हरियाणा में भी 25 जून के आसपास पहुंच सकता है।
दूसरी तरफ, सरकार ने मानसून की आहट को देखते हुए बाढ़ से निपटने के
लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। सरकार ने पूरे राज्य में बाढ़ संभावित 320 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन पर शार्ट टर्म स्कीमें बनाकर काम किया जा रहा है। अब तक 44 स्कीमें पूरी हो चुकी हैं। 179 पर काम चल रहा है।
No comments :