HEADLINES


More

आखिर करण सिंह दलाल ने भी कर ही दिया कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का खुला समर्थन

Posted by : pramod goyal on : Friday 3 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।  काफी कशमश के बाद आखिर करण सिंह दलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का खुला समर्थन कर ही दिया। जिससे अब कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह की स्तिथि और भी मजबूत हो गई है। कांग्रेस के सभी गुट के नेताओं के आलावा दूसरे दलों के नेताओं का कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद होने से यहाँ चुनाव रोचक दौर में पहुंच रहा है।  एक तरफ भाजपा प्रत्याशी कृषणपाल गुर्जर जहां केवल मोदी मैजिक के दम पर चुनावी वैतरणी पार करने का दम भर रहे है। वहीं कांग्रेस, जनता और अपने नेताओं की मेहनत से कृषणपाल को इस बार घर बैठने के लिए आतुर है। जबकि भाजपा के कुछ नेता कृषणपाल के साथ देने से नजरे चुरा रहे है। 


टिकट न मिलने से नाराज चल रहे करण सिंह दलाल ने भी अपने पत्ते खोल दिए। करण दलाल ने मोके की नजाकत को भांपते हुए कहा कि वे निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ रहे है।  उनका पूरा समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि टिकट ना मिलने का दुःख उन्हें उनके समर्थकों को है , लेकिन भाजपा उम्मीदवार कृषणपाल गुर्जर को हराकर देश से तानाशाह भाजपा सरकार को भगाना है।  इसलिए वे उनके समर्थक इस मुहिम में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप के साथ है। 

No comments :

Leave a Reply