HEADLINES


More

हरियाणा में नौतपा के दूसरे ही दिन पारे में जबरदस्त उछाल

Posted by : pramod goyal on : Monday 27 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नौतपा का असर दिखना शुरू हो गया है। नौतपा के दूसरे ही पारे में जबरदस्त उछाल आया। इस दौरान सिरसा में दिन का तापमान 48.4 डिग्री पर पहुंच गया। यही नहीं प्रदेश के 14 दिनों में तापमान 45 या इससे ऊपर दर्ज किया गया। विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले तीन दिनों


में लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां जारी रहेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भी 17 जिलों पर रेड व 5 पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को नौतपा का दूसरा दिन रहा। इस दौरान सूर्य ने और ज्यादा उग्र रूप धारण कर लिया। साथ ही सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं कहर बरपा रही हैं।


हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 44.0 से 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, रात का तापमान 24.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

No comments :

Leave a Reply