HEADLINES


More

क्या हरियाणा में नहीं चल पा रहा है मोदी मैजिक, प्रदेश की सभी दस सीटें फसी

Posted by : pramod goyal on : Saturday 18 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। क्या हरियाणा में नहीं चल पा रहा है मोदी मैजिक ? यह इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा उम्मीदवारों को अपनी सीट निकालने के लिए भी जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है।  कई स्थानों पर तो भाजपा उम्मीदवारों का इतना विरोध है कि उन्हें प्रचार के लिए भी जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।  लाखों वोटों से जीत दर्ज कराने वाले भाजपा कई उम्मीदवारों को लोग अपने गावों में घुसने नहीं दे रहे है। वहीं दो बार सांसद रह चुके भाजपा प्रत्याशी को लोगों की भारी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। अपने क्षेत्रों में दस साल तक काम न करने और केवल मोदी के नाम पर ही वोट मांगने वाले भाजपा उम्मीदवारों को इस बार चुनाव में लोगों से समर्थन मांगना पड़ रहा है। 

फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, अम्बाला, सोनीपत, भिवानी - दादरी, सिरसा के अलावा दूसरी सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवारों सांस अटकी हुई है। यहां सभी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। शहरी क्षेत्र में  मतदान का प्रतिशत भी भाजपा उम्मीदवारों की जीत - हार तय करेगा। अगर मतदान का प्रतिशत कम रहा तो भाजपा उम्मीदवारों के लिए जीत का परचम लहराना कठिन हो जायेगा। 25 मई को शनिवार यानि छुट्टी का दिन है, दो दिन छुट्टी होने के कारण अधिकांश लोगों ने बहार घूमने का प्रोग्राम बना रखा है।  जिससे मतदान पर प्रभाव पड़ सकता है। 


No comments :

Leave a Reply