HEADLINES


More

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला, छुट्टियों का भी एलान

Posted by : pramod goyal on : Friday 17 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह सात बजे से लगेंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी हो जाएगी। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी। 

वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों का भी एलान कर दिया है। स्कूलों में एक जून से 30 जून तक अवकाश रहेगा।   

पांच दिन लू की चपेट में रहेगा हरियाणा 
अगले पांच दिन हरियाणा तपेगा। लू के साथ ही पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले एक-दो दिनों में पारे में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने इस संबंध में अलग अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

यूं तो इसका प्रदेशभर में असर रहेगा, लेकिन दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी समेत अन्य जिलों में गरमी पीक पर होगी।  

21 मई तक चलेगी लू
हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि 17 से 21 मई तक लू चलेगी और गर्मी बढ़ेगी। आशंका है कि पारा 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। प्रदेश में कुछ हिस्सों में पारा 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आगामी पांच दिनों में उत्तर हरियाणा के जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 45 से 46 डिग्री तक जा सकता है। 

No comments :

Leave a Reply