HEADLINES


More

17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday 17 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी टाऊन 3 प्रभारी संजय कुमार की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए



गए आरोपी का नाम शाहरुख खान(22) है जो एसजीएम नगर थाना एरिया में रहता था। 16 मार्च को थाने में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी, लड़की के पड़ोस में रहता है जो लड़की को पिछले दो-तीन साल से जानता था और उसने मौका देखकर कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आखरी बार जनवरी महीने में लड़के ने जब इस वारदात को अंजाम दिया तो लड़की गर्भवती हो गई। मार्च महीने में लड़की का पेट दर्द करने लगा तो अस्पताल में चेकअप कराने पर पता चला की लड़की गर्भवती है। इसके पश्चात लड़की से पूछताछ करने पर उसने आरोपी के बारे में बताया और थाने में शिकायत देने के पश्चात आरोपी के खिलाफ पोक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था इसलिए उसे ढूंढना और मुश्किल हो गया। लड़के के घर पर पूछताछ की तो पता चला कि वह भी लड़के से परेशान है और उन्होंने लड़के को बेदखल कर रखा है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रह रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई जगह रेड डाली परंतु आरोपी वहां पर भी नहीं मिला। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी और काफी प्रयास करने के पश्चात पुलिस टीम ने आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बहला फुसलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था परंतु जब लड़की गर्भवती हो गई तो डर के कारण वह फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

No comments :

Leave a Reply