HEADLINES


More

साढ़े चार डिग्री तक बढ़ा तापमान, राहत के आसार नहीं

Posted by : pramod goyal on : Sunday 5 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कई दिन गर्मी से राहत के बाद शनिवार को हरियाणा के शहरों का तापमान बढ़ गया। राज्य के 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। इस सीजन में यह अब तक सबसे ज्यादा तापमान है। कुछ इलाकों में गर्म हवाएं भी चली हैं, मगर मौसम विभाग ने फिलहाल हीट वेव की पुष्टि नहीं की है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन तापमान बढ़ सकता है। एक दो इलाकों में लू भी चल सकती है। आठ के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पहाड़ों में बारिश देगा। हरियाणा में भी बादल छाएंगे। एक दो इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि उसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा।


हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा था। पहाड़ों में बारिश व हल्की बर्फबारी के बाद आई हवाओं ने तापमान में काफी नीचे गिरा दिया था। हिसार में रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक नीचे चला गया था। मौसम विशेषज्ञ ने बतााया, हवाओं की दिशा में बदलाव आ गया है। अब राजस्थान की गर्म हवाएं राज्य में आना शुरू हो गई है, जो तापमान बढ़ा रही है। अभी फिलहाल तापमान और बढ़ेगा। उसके बाद एक दो दिन की राहत मिल सकती है।

No comments :

Leave a Reply