HEADLINES


More

जेआरसी का ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण संरक्षण व से नो टू प्लास्टिक अभियान

Posted by : pramod goyal on : Monday 20 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में आज जूनियर रेड क्रॉस, स्काउट्स गाइड्स और सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में ग्लोबल वार्मिंग और से नो टू प्लास्टिक सेव एनवायरमेंट अभियान चलाया गया। इस अवसर पर  विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड सदस्य सचिन और अभय कुमार


ने ग्लोबल वार्मिंग के विषय में विस्तार से बताया। सचिन ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के नियमित और अत्यधिक दोहन से हम जल, वायु और मृदा को निरंतर प्रदूषित कर रहे हैं। विकास, आधुनिकीकरण और भवन निर्माण एवं अन्य गतिविधियों के कारण हम वृक्षों की बलि चढ़ाते जा रहे है। जिस गति से नए पेड़ उगाए जाने चाहिए नहीं उगा पा रहे है इस से वन क्षेत्र सिकुड़ता जा रहा है परिणामस्वरूप ग्लोबल वार्मिंग अर्थात वैश्विक उष्णता बढ़ती जा रही है तथा वैश्विक तापमान भी बढ़ रहा है इस से ग्लेशियर के पिघलने की गति बढ़ेगी। जेआरसी और एसजेएबी प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बच्चों से कहा कि हम नियमित जीवन में ना जाने कितने प्लास्टिक का उपयोग करते है सुबह आफिस जाने के लिए लंच पैकिंग के लिए प्लास्टिक, बाजार से शॉपिंग करते समय पॉलीथीन में समान लाना, सब्जियां पॉलीथीन बैग्स में लाना, दूध, ब्रेड, आटा, पैक्ड फूड और खाने का सामान तक भी पोली बैग्स पैकिंग में ही उपयोग में होता और लाया जाता है। विवाह और ऐसे ही आयोजनों में डिस्पोजेबल प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक गिलास, प्लेट, कप आदि का विलासितापूर्ण प्रयोग किया जाता है  विडंबना यह है कि प्लास्टिक उपयोग कितना भी कर लो और कूड़े में डाल दो। फिर यदि पर्यावरण प्रदूषित हो या आप फरीदाबाद जैसे विश्व के सब से प्रदूषित शहर में रहो क्या फर्क पड़ने वाला है। प्लास्टिक के प्रयोग के बाद प्लास्टिक के वेस्ट यानी कूड़े का उचित प्रबंधन ही हमे विश्व के सब से प्रदूषित शहर में रहने के धब्बे से बचा सकता है प्रयोग में लाने के बाद प्लास्टिक को उचित प्रकार से  कूड़ा प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण हितेषी बनाने की आवश्यकता है। अन्यथा पॉलिथीन और प्लास्टिक के डिस्पोजेबल बर्तनों का बहिष्कार करने का समय आ गया है। छात्र अभय कुमार ने माउंट एवरेस्ट के नामकरण के इतिहास से सभी विद्यार्थियों को अवगत करवाया। अभय कुमार ने अपने वक्तव्य के अंत में विद्यार्थियों से कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका विद्यार्थियों ने ठीक उत्तर दिया। प्राचार्य रविंदर कुमार मनचन्दा, दिनेश पी टी आई, जितेंद्र गोगिया सहित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सभी को ग्लोबल वार्मिंग की गति को कम करने के लिए प्रयासरत रहने और से नो टू प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ कर  प्रदूषण मुक्त फरीदाबाद बनाने का आह्वान किया।

No comments :

Leave a Reply