HEADLINES


More

विश्व श्रम दिवस - सराय ख्वाजा विद्यालय ने श्रमिकों को किया नमन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के मार्गनिर्देशन में विश्व श्रम दिवस पर राष्ट्र निर्माण में परिश्रम कर रहे श्रमिकों को नमन करते हुए उन के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थी विभिन्न महत्वपूर्ण दिवस के इतिहास आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर कलाकृति, पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम


से और विशेष रूप से अपने प्राध्यापकों के कुशल मार्गनिर्देशन में अपना सामान्य ज्ञान में वृद्धि कर रहे हैं प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि एक मई के दिन को विश्व के अधिकांश देशों ने मेहनतकश श्रमिकों के नाम पर समर्पित किया हुआ है। इसे  मजदूर दिवस अर्थात अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के नाम से जाना जाता है। भारत में श्रमिक दिवस पहली बार एक मई 1923 को मनाया गया था विश्व के अधिकतर देशों में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस को राष्ट्रीय अवकाश रखकर उस दिन को मजदूरों के नाम समर्पित किया जाता है। विश्व के कुछ देशों में इसे भिन्न भिन्न दिवसों में भी मनाया जाता है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो अपनी श्रम शक्ति को बेचकर आजीविका प्राप्त करके अपना जीवन यापन करता है मजदूर कहलाता  है। हमारे देश में औद्योगिक विवाद अधिनियम धारा दो एस में मजदूर को ऐसे परिभाषित किया गया है कि मजदूर प्रशिक्षु सहित कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो मजदूरी या वेतन के बदले किसी उद्योग में शारीरिक, अकुशल, कुशल, तकनीकी, कार्यकारी, क्लर्क अथवा सुपरवाइज़र का कार्य करता हो चाहे काम की शर्तें स्पष्ट या अन्तर्निहित हों वह मजदूर है। सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस तथा सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड सदस्यों ने श्रमिकों के देश को उन्नत बनाने के योगदान को नमन किया। विद्यालय के प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया, दिनेश पी टी आई सहित सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा और प्रधानाचार्य  मनचंदा, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नमन किया तथा कहा कि हम अपने श्रमिकों के उपकार का ऋण कभी नहीं चुका सकते।

No comments :

Leave a Reply