HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर एंव हेल्पर्स यूनियन ने मांगों व समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 14 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 14 मई आंगनवाड़ी वर्कर एंव हेल्पर्स यूनियन की  मांगों व समस्याओं के समाधान  हेतु   राज्य कमेटी के आह्वान पर आज  जिले भर की तमाम वर्कर्स और   हेल्पर्स  लघु सचिवालय के पार्क में एकत्रित हुई। यहां  पर हुई विरोध सभा की  अध्यक्षता  जिला प्रधान मालवती ने की जबकि संचालन जिला  सचिव देवेंद्री शर्मा ने


किया। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों आई वर्करों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल  ने कहा  कि प्रदेश की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर भारी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इसी बीच में राज्य कमेटी के आवाहन पर आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की  मांगों बारे एक  ज्ञापन  फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के  नाम उनके द्वारा  भेजे गए प्रतिनिधि को सौंपा गया। इस ज्ञापन की प्रमुख मांगे निम्न प्रकार हैं। ‌ आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का न्यूनतम वेतन 26हजार रूपए लागू हो, वर्कर और हेल्पर को कुशल और अकुशल की श्रेणी में रखा जाए, ग्रेच्युटी का लाभ, पीएफ आदि की सुविधा दी जाए, वर्कर से सुपरवाइजर की पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की जाए 25 की बजाय 50% कोटा होना चाहिए। आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की दुर्घटना में निधन होने पर उनके आश्रितों को 5 लाख का मुआवजा व घायल होने पर इलाज की सुविधा दी जाए। इसके अलावा वर्करों,  हेल्परों सुपरवाइजरों सीडीपीओ के खाली पड़े पदों पर तुरंत भर्ती की जाए। यूनियन ने किसी भी रूप में आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक लगाने की प्रबल मांग की है। इसके अलावा  वर्ष 2021-22 में आंदोलन के दौरान के कटे हुए बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने और बर्खास्त वर्करों  की बर्खास्त  अवधि का बकाया मानदेय भी जारी करने की मांग की गई। ‌ यूनियन ने सरकार से आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे रद्द करने  की मांग  की है। इसके बाद सरकार की वायदा खिलाफी से खफा हुई बैठी सैकड़ों वर्कर  हेल्पर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय के सम्मुख पहुंची‌। प्रदर्शनकारियों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद सीटीएम फरीदाबाद अंकित कुमार को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन  सौंपा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहां की जब से भाजपा सरकार सत्ता में  आई है। तब से बेरोजगारी बढ़ रही है।  इस समय देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इस बार के लोकसभा चुनाव देश और हम सब के भविष्य के लिए निर्णायक होंगे। प्रमुख सवाल यह है। देश में लोकतंत्र, नागरिक अधिकार और संविधान सुरक्षित रहेगा या नहीं। इस देश में 54 करोड़ के करीब मजदूर हैं। उनको जीने लायक वेतन नहीं मिलता है। उनके श्रम का शोषण किया जाता है। ऐसे में वे अपने व बच्चों के लिए सम्मानजनक रोजगार एवं बेहतर जीवन हासिल कैसे प्राप्त कर सकते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि इस सरकार ने श्रम कानून में भी संशोधन कर दिया है। चार श्रम संहिताएं बनाकर हायर और फायर की नीति को लागू किया जा रहा है। इसलिए देश के केंद्रीय श्रमिक संगठनों व सीटू ने ऐसे हालातो में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी से अपने मतदान का प्रयोग करने का आह्वान किया है। सीटू की हरियाणा राज्य कमेटी ने सभी मजदूरों, कर्मचारीयों, किसानो, व मेहनतकश जनता से आगामी 25 मई को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। ताकि अपने संविधान लोकतंत्र व अधिकारों की हिफाजत की जा सके। आज की विरोध सभा में सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री, सुरेंद्ररी, पूर्व कर्मचारी नेता रहे धर्मवीर वैष्णव, कमलेश, सविता चेची, चारु, मीनू, शशि, वंदना, मीनाक्षी, अनीता चेची, विद्या आदि भी उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply